रांची : चारा घोटाले में सजायाफ्ता और फिलहाल गंभीर बीमारियों से जूझ रहे राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे l 

        लालू यादव इन दिनों इलाज के लिए औपबंधिक जमानत पर एम्स और मुंबई में इलाज करवा रहे हैं l बीते 27 अगस्त को यह मियाद पूरी हो रही थी. इससे पहले लालू ने अदालत से औपबंधिक जमानत की अवधि तीन महीने और बढ़ाने की अपील की थी जिसे अदालत ने अस्वीकार करते हुए उन्हें 30 अगस्त तक सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया l 

       गौरतलब है कि अदालत इससे पहले दो बार लालू की औपबंधिक जमानत की अवधि बढ़ा चुकी है l वैसे इस बात की पूरी संभावना है कि समर्पण के बाद लालू यादव को बिरसा मुंडा कारागार की जगह रिम्स शिफ्ट कर दिया जाए l