गोटेगांव : खबर आ रही है कि गोटेगांव में बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं l गोटेगांव का नरसिंहपुर से सड़क संपर्क टूट गया है l जानकारी के अनुसार कई निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है और कई घरों में कमर तक पानी भर गया है l 

            भारी बारिश से निर्मित हुए बाढ़ जैसे हालात में १७ परिवारों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है l भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त है l मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है l