नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मंगलवार को बैठक होगी l इसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे l जानकारी के अनुसार बैठक दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चलेगी l
बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे l बैठक में 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी और उसके साथ साथ जो पिछली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को कार्य सौंपा गया था, उसे लेकर भी बातचीत होगी और कामों की समीक्षा की जाएगी l