होशंगाबाद :  कलेक्टर प्रियंका दास ने सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओ, वृद्धाश्रमो एवं डे केयर सेंटरो के अद्र्ध वार्षिकी निरीक्षण रोस्टर वर्ष 2018-19 के तहत करने के निर्देश जारी किये हैं। सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित उक्त संस्थाओ के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समयसीमा में उक्त निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। यदि समयसीमा में निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किया जायेगा तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

              कलेक्टर ने डॉ.एनीबिसेंट मानसिक निशक्त स्कूल, छात्रावास, मानसिक निशक्त बच्चो का स्कूल शारदा कालोनी मालाखेड़ी का निरीक्षण अगस्त माह के लिए तहसीलदार होशंगाबाद, सितम्बर में जिला शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद को करने के निर्देश दिए हैं।

             इसी क्रम में सेवा शिक्षा समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित दृष्टि बाधित विद्यालय रसूलिया का निरीक्षण अगस्त में तहसीलदार, सितम्बर में जिला शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद को करने के निर्देश दिए हैं। भविष्य मानसिक निशक्त विशेष विद्यालय का निरीक्षण अगस्त माह के लिए तहसीलदार होशंगाबाद, सितम्बर में जिला शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद को करने के निर्देश दिए हैं।

           संकल्प बधिर विशेष विद्यालय मालाखेड़ी के निरीक्षण के लिए अगस्त माह के लिए तहसीलदार होशंगाबाद, सितम्बर में जिला शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद को करने के निर्देश दिए हैं। समवृद्ध जनकल्याण समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम इटारसी न्यास कालोनी का निरीक्षण करने के  लिए अगस्त माह के लिए तहसीलदार इटारसी, सितम्बर में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, अक्टूबर  में मुख्य नगर पालिका अधिकारी इटारसी, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में तहसीलदार इटारसी को निर्देश दिए हैं।

          नगर पालिका पिपरिया द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण अगस्त माह में तहसीलदार पिपरिया, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिपरिया को करने के निर्देश दिए हैं। मेकलसुता डे केयर सेंटर ग्वालटोली के निरीक्षण के लिए अगस्त माह में तहसीलदार होशंगाबाद, सितम्बर में जिला शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद को करने के निर्देश दिए हैं।

         नर्मदाचंल नयाजीवन द्वारा संचालित डे केयर सेंटर सांगाखेड़ाकलां के निरीक्षण के लिए अगस्त माह में तहसीलदार बाबई, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई को करने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका पिपरिया द्वारा संचालित डे केयर सेंटर के निरीक्षण के लिए अगस्त माह के लिए तहसीलदार पिपरिया, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिपरिया को करने के निर्देश दिए हैं।

        डे केयर सेंटर सुआखेड़ी के निरीक्षण के लिए अगस्त माह में तहसीलदार बाबई, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई को करने के निर्देश दिए हैं। डे केयर सेंटर सिंगानामा के निरीक्षण के लिए अगस्त में तहसीलदार पिपरिया, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिपरिया को करने के निर्देश दिए हैं।

        डे केयर सेंटर मेहरागांव के निरीक्षण के लिए अगस्त माह में तहसीलदार इटारसी, सितम्बर में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास,  अक्टूबर  में मुख्य नगर पालिका अधिकारी इटारसी, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में तहसीलदार इटारसी को निर्देश दिए हैं। डे केयर सेंटर सुखतवा के निरीक्षण के लिए अगस्त माह के लिए तहसीलदार इटारसी, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला को करने के निर्देश दिए हैं।

        डे केयर सेंटर छीतापुरा के निरीक्षण के लिए तहसीलदार इटारसी, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला को निर्देश दिए हैं। डे केयर सेंटर बानापुरा के निरीक्षण के लिए तहसीलदार सिवनीमालवा, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनीमालवा को निर्देश दिए हैं।

       डे केयर सेंटर शिवपुर के निरीक्षण के निरीक्षण के लिए तहसीलदार सिवनीमालवा, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनीमालवा को निर्देश दिए गये हैं तथा डे केयर सेंटर पीपरपानी के निरीक्षण के लिए अगस्त माह में तहसीलदार बनखेड़ी, सितम्बर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अक्टूबर  में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नवम्बर में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिसम्बर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी को निर्देश दिए गये है।