रेहटी: मध्यप्रदेश शासन की अति महत्वपूर्ण एवं गरीबों को उनका हक दिलाने वाली मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का संपूर्ण मध्यप्रदेश में आज शुभारंभ किया गया नगर परिषद रेेरेहटी द्वारा कुषि उपज मंडी प्रांगण पर विशाल आम सभा का आयोजन कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम कुषि उपज मै नगर वासियों को लाइव दिखाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विकास निगम के गुरू प्रसाद शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता हरिनायरण चौहान, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल टेेलर,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, पूर्व चेयरमैैैन गजराज सिह पचंभैया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल, नगर परिषद के पार्षद गण, पदाधिकारी गण सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के पश्चात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास तीसरी किस्त का लाभ वितरण, प्रधानमंत्री आवास की तृतीय किस्त लाभ वितरण, व्यक्तिगत शौचालय का हितलाभ वितरण, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याणी योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हितलाभ वितरण, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में लाभान्वित का वाचन सहित कई योजनाओं का लाभ वितरण किया गया लगभग सैकड़ों हितग्राहियों को लाभ दिया गया । हजारों की संख्या में नगर वासियों का मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने किया
आभार नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता हरिनारायण चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया l