बैतूल : प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन का विशाल आयोजन कल दिनांक 23/8/2018 को गायत्री काम्पलेक्श आमला में किया गया l प्रियका गांधी कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नासिर बेग सहाब तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तोहिद आमल जी की मंशानुसार पूरे प्रदेश एवं अन्य राज्य में प्रियंका गांधी कांग्रस संगठन को मजबूती दिलवाने तथा कांग्रेस के सक्रिय सिपाईयों को मनोबल बड़ाने हेतु संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
जिसमें प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारणी अध्यक्ष हाजी समीम खान के एवं प्रदेश महासवि रमेश भाटिया जी का आमला में प्रथम आगमन पर आमला के कांग्रेसी काय्रकताओं ने फुल माला से स्वागत किया गया तथा नवनियुक्त प्रदेश डेलिगेट विजय अतुलकर का भी भव्य स्वागत फुल मालाओं से किया गया l
सर्वप्रथम स्व.इ्रदिरा गांधी, स्व राजीव गांधी एवं स्व अटलबिहारी वाजपेई जी के प्रतिमा पर पुष्प माला चढकार उन्हे संगठन के द्वारा श्रद्वांजली देकर कार्यक्रम की शुरूवात की गई l कार्यक्रम में प्रदेश के महासचिव रमेश भाटिय द्वारा पियंका गांधी कांगेस संगठन के द्वारा जो घोषणा पत्र बनाया गया है वह राष्ट्रीय नेताओं एवं प्रदेश के नेताओ तक पहुचा दिया गया है कांग्रेस सरकार बनते ही वह 15 दिन के अन्दर उन घोषणओं को लागू कर दिया जावेगा l बेरेोजगारों को बेरोजगारी भत्ता कांग्रेस सरकार बनते ही दिलवायी जावेगी। प्रदेश के कार्यकारणी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समीम खान ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन का गठन किया जा रहा है जो पोलिंग बूथ से लेकर शहरी क्षेत्र तक रहेगा । जो कि कांग्रेस को मजबूज करने का काम करेगा l
।कार्यकम में प्रियंका गांधी कांग्रसे संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी विजय अतुलकर जी का भव्य स्वागत के साथ साथ आमला के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।इस कार्यक्रमा का संचालन सब्बीर शाह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रियंका गांधी कांगे्रस संगठन के नेशनल डेलिगेट प्रदीप चैकीकर, वसीम खान, राकेश गुप्ता, रंजना बामने, मोहन परिहार, छन्नू बेले, प्रतिभा धुर्वे एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।