छतरपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रमेश भण्डारी के निर्देशन में जिले में स्वीप गतिविधियों के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस क्रम में आज छतरपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घूरा और शासकीय हाई स्कूल भैरा के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनगौर और किशनगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालयों में चुनावी साक्षरता क्लब का गठन भी किया गया है। शिक्षक और बीएलओ द्वारा भी इस कार्य में सहयोग किया जा रहा है।