विदिशा : जिले में गत दिवस हुई वर्षा और समीपवर्ती जिलों की अतिवर्षा का जल भराव से विदिशा जिले की नदियों में आए उफान से प्रभावित डूब क्षेत्रों के पीड़ितों को तमाम बुनियादी सुविधाएं अविलम्ब उपलब्ध कराई जा रही है। 
 
          कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पीड़ितों के लिए आवश्यकतानुसार राहत शिविर संचालित करने के निर्देश एसडीएम चंद्रप्रताप गोहल को दिए थे। एसडीएम गोहल ने बताया कि गाजीखेडी की प्रायमरी स्कूल में एक राहत शिविर संचालित किया जा रहा है जिसमें गांव के साठ पीड़ितों के ठहरने, भोजन, पानी एवं दवाईयों तथा आवश्यक वस्त्रों के प्रबंध सुनिश्चित किए गए है पीड़ितो को बकायदा दोनो टाईम भोजन, चाय नाश्ता दिया जा रहा है चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाईयां निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। शिविर में रहने वाले पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पडे इसके लिए शासकीय अमला चौबीस घंटे तैनात किया गया है। 

         कलेक्टर सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में अनुविभाग क्षेत्र विदिशा में बाढ़ पीडितों के लिए त्वरित मदद मिल सकें इसके लिए राजस्व एवं अन्य अमले के द्वारा सम्पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए एसडीएम गोहल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जल भराव नगण्य हो गया है उन क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त फसलों का शीघ्र सर्वे कार्य शुरू हो गया है। इसी प्रकार क्षति ग्रस्त मकानो एवं पशु हानि का सर्वे कर आज पूरा हो जाएगा ताकि पीड़ितों को आरबीसी 6-4 के तहत नियमानुसार राहत राशि त्वरित मिल सकें। समुचित अमले को हाईअलर्ट रहने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके है।  ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। पीड़ित परिवारों को राशन आवश्यकतानुसार शीघ्र उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया गया है इसी प्रकार जिन क्षेत्रों की सड़के क्षतिग्रस्त हुई है उनकी मरम्मत संबंधी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है।