सीहोर : पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराने अथवा गिरफ्तारी में सहायक कराने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल बताया कि फरार आरोपी फरियादी नरबत सिंह आ.पूरनसिंह उम्र 60 साल निवासी कजलास थाना जावर की रिपोर्ट पर पंजीबद्ध गौवंश वध प्रतिरोध अधिनियम के अज्ञात आरोपियों की गिरफ़तारी के अथक प्रयास किए जा रहे हैं किन्तु अभी तक अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जन सहयोग की आवश्यकता है।
सीहोर : फरार आरोपियों पर इनाम घोषित