पचमढ़ी : अटल बाल पालक उन्मुखीकरण की एक दिवसीय कार्यशाला पचमढ़ी में एक सितम्बर को आयोजित होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंका दास करेंगी। कार्यशाला प्रात: 10.30 बजे से पचमढ़ी के मिष्टी मैडॉस में होगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ के तत्वधान में पिपरिया व बनखेड़ी के अटलबाल पालको के सहयोग से किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पीसीपी एंड डीटी एक्ट, सुकन्या समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केन्द्रो के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण, कुपोषित बच्चो में होने वाली समस्याओ के निराकरण, 6 माह तक के बच्चो की देखभाल उनके पालनपोषण, कुपोषण को समाप्त करने के लिए कुपोषित बच्चो के परिवार एवं आम नागरिको में जागरूकता लाने, स्माईल वेन की उपयोगिता बढ़ाने, हिरण्यगर्भा मातृ मुस्कान अभियान अंतर्गत हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की सतत देखभाल और उनके समुचित ईलाज के संबंध में अटल बाल पालको को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत एक अथवा दो बालिका के पश्चात परिवार को सीमित रखने वाले डॉटर्स क्लब के सदस्यो को गौरव पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया जाएगा।