मुरैना : देश के कई हिस्सों से आये दिन पुल एवं फ्लाई ओवर गिरने की ख़बरें आ रही हैं इसी तारतम्य में खबर आ रही है कि मुरैना में बड़ी नहर पर बना पुल गिर गया है और उस पर से गुजर रहे दर्जनों लोग घायल हुए हैं l
पुल पैर से गुजर रहे लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस पुल से वो अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने के लिए गुजर रहे हैं वो यूं पल भर में ढह जाएगा l अचानक पुल के गिरने से लोगों को सँभलने का मौका नहीं मिला और यह दुर्घटना घट गई l
आसपास के लोगों ने की मदद -
पुल के गिरने से करीब एक दर्जन लोग जो उस समय पुल से गुजर रहे थे वह भी मलबे के साथ गिर कर घायल हो गए l आसपास के लोगों ने दौड़कर घायाल्प्न को बाहर निकालकर मदद की और अस्पताल पहुंचाया l घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे l वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी l
घायलों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती -
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है l जानकारी के अनुसार 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है l घटना टेंटरा थाने के किशोरगढ़ इलाके की है l
पुल बहुत पुराना और जर्जर हालत में था -
ग्रामीणों के अनुसार यह पुल बहुत पुराना और जर्जर हालत में था l ग्रामीणों ने बताया कि इस जर्जर पुल के बारे में जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को कई बार जानकारी दी गई उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई शायद इस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन और तथाकथित जनता के नुमाइंदों की कुंभकर्णीय नींद टूट जाये l