नई दिल्ली : देशभर में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है l इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़ी हस्तियों ने देशवासियों को बधाई दी l देशभर में कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मौके पर विशेष नमाज़ पढ़ी l दिल्ली की जामा मस्जिद, हैदराबाद की जामा मस्जिद समेत बड़े शहरों में सुबह-सुबह ही काफी संख्या में लोग नमाज पढ़ते नज़र आए l जम्मू-कश्मीर में ईद के मौकों पर कई जगह नमाज पढ़ी गई, इस दौरान देश में शांति की दुआ की गई l 

              गौरतलब है कि इस्लाम धर्म में हर साल दो बड़े त्योहार मनाए जाते हैं l एक ईद-उल-फित्र तो दूसरा ईद-उल-अजहा. ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम धर्म में नमाज पढ़ने के साथ-साथ जानवरों की कुर्बानी भी दी जाती है l आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ईद के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है l