नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं l पहले पूर्व पत्रकार आशुतोष ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया, अब एक और अहम साथी आशीष खेतान ने एक्टिव पॉलिटिक्स से ब्रेक का ऐलान कर दिया है l आशीष खेतान ने ट्वीट कर कहा है कि अभी मेरा ध्यान पूरी तरह से अपनी लॉ प्रैक्टिस पर है, इसलिए मैं एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर हूं l एक एक करके आम आदमी पार्टी के नेता अलग-अलग कारणों का हवाला देकर पार्टी से दूरी बना रहे हैं l 

             आशीष खेतान पहले ही दिल्ली डायलॉग कमिशन के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे चुके हैं. खेतान ने लॉ प्रैक्टिस के लिए पार्टी से कुछ समय की छुट्टी ली थी l आशुतोष ने 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था l उन्होंने इसे निजी कारण बताया था, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आशुतोष को काफी मनाने की कोशिश की, हालांकि, बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला l