मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ हिया l मुंबई के पारेल इलाके में बुधवार सुबह क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई l इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है l जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं l 

        आग क्रिस्टल टावर की 13वीं मंजिल पर लगी थी. ये मंजिल पूरी तरह से रेजिडेंशियल है l आग बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची l इस हादसे में अभी भी 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं, से अधिक लोग घायल हुए हैं l बता दें कि क्रिस्टल टावर, पारेल इलाके में स्थित मशहूर हिंदमाता सिनेमा के पास मौजूद है l जो लोग टावर में फंसे हुए हैं, उन्हें क्रेन के जरिए निकाला जा रहा है l