होशंगाबाद :  शासन द्वारा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना प्रारंभ की गई है। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनांतर्गत रक्षाबंधन उत्सव को जोड़ा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के लोगों के साथ राखी बनवाई जाकर आंगनबाडी केन्द्रों में वितरित की जाएगी। बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान हेतु रक्षाबंधन सप्ताह 24 अगस्त से मनाया जाएगा जो 3 सितंबर जन्माष्टमी तक चलाया जाएगा।

              त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर प्रियंका दास की अध्यक्षता में 24 अगस्त को मंगल द्वीप भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। रक्षाबंधन सूत्र जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान आदि पर प्रतीकात्मक राखी बांधी जाएगी। कार्यक्रम में कन्यापूजन किया जाएगा तथा डॉटर्स क्लब के सदस्यों का सम्मान एवं प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना को भी उक्त कार्यक्रम से जोडा जाएगा।

             कार्यक्रम अटल बाल पालक लॉयन्स क्लब बाबई के सौजन्य से किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात जिले के आंगनबाडी केन्द्रों तक उक्त कार्यक्रम को किया जाएगा। कार्यक्रमों में समस्त अटल बाल पालक, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सम्मान हेतु जुडे अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।