इटारसी :  नगर के गरीबी लाइन स्थित शासकीय प्राथमिक शाळा एवं आंगनवाड़ी अपनी बदहाली पर आंसू बहाते नज़र आ रहे है l आलम यह है कि सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी के हर क्लासरूम में बारिश का पानी भर चुका है । शिक्षको तथा विद्यार्थियों का बैठना तो दूर की बात,खड़ा होना भी हो रहा है l 

           स्कूल की पुरानी बिल्डिंग के साथ ही कुछ ही साल पहले बने नए स्कूल की छत भी अब गिरने की कगार पर है । शासकीय प्राथमिक शाला गरीबी लाइन में शिक्षकों के साथ परेशान हो रहे है गरीब परिवारों के बच्चे। स्कूल की प्रधानपाठक की मानें तो दो साल से उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नही हुई। शायद किसी बड़ी दुर्घटना का हो रहा है इंतज़ार?