नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक अपने पुराने एटीएम कम डेबिट कार्ड को बंद कर रहा है l यह मैगस्ट्रिप डेबिट कार्ड है, जिसे आपको ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से बदलना होगा l जानकारी के अनुसार एसबीआई ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर इसे इस साल के अंत तक बदलने के लिए कहा है l ऐसे में अगर आपके पास भी एसबीआई का मैगस्ट्रिप डेबिट कार्ड है, तो उसे जल्द से जल्द बदल लें l ईएमवी चिप डेबिट कार्ड के लिए बदलने की खातिर आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा l
ऑनलाइन बदलें :
आप अपने मैगस्ट्रिप डेबिट कार्ड को बदलने के लिए ऑनलाइन भी ईएमवी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस खातिर आपको www.onlinesbi.com पर जाना होगा, यहां पर लॉग-इन करना होगा l उसके बाद आपको ई सर्विसेज पर क्लिक करना है l इस पर क्लिक करने के बाद आप एटीएम कार्ड सर्विसेज में जाएं l इसके बाद यहां दिए गए जरूरी निर्देशों को फॉलो करते हुए आगे बढ़िए l
मैगस्ट्रिप कार्ड कैसे पहचानें?
मैगस्ट्रिप डेबिट कार्ड को पहचानने के लिए ये देखें कि आपके कार्ड के फ्रंट पर कोई चिप है कि नहीं, अगर नहीं है, तो यह मैगस्ट्रिप कार्ड है l दरअसल मैगस्ट्रिप कार्ड में पीछे एक पट्टी लगी होती है l जिसमें इंफोर्मेशन स्टोर की जाती है l
क्यों बंद हो रहा ये कार्ड?
दरअसल इन कार्ड्स को हैकर्स के लिए हैक करना काफी आसान हो जाता था l इस वजह से आपके बैंक खाते से पैसे चुराए जाने की आशंका काफी ज्यादा रहती थी l ईएमवी चिप डेबिट कार्ड मैगस्ट्रिप डेबिट कार्ड का अपग्रेडेड वर्जन है l इस पर कोई भी जानकारी पीछे स्ट्रिप पर नहीं होती है l बल्कि कार्ड के सामने वाले हिस्से में एक चिप लगी होती है. इसमें सारी जानकारी स्टोर होती है l इसे काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है l