होशंगाबाद : नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव की अध्यक्षता में सोमवार को पचमढी क्लब के रजिस्ट्रेशन एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक केसी जैन, वन संरक्षक केके भारद्वाज, कलेक्टर प्रियंका दास, ब्रिागेडियर समरवीर सिंह, अपर आयुक्त आशकृत तिवारी, एडीएम केडी त्रिपाठी एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
कमिश्नर ने बैठक में बताया कि पचमढी क्लब की जमीन का सरकारी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। सर्व प्रथम पचमढी क्लब का रजिस्ट्रेशन सोसायटी एक्ट 1973 के अंतर्गत रजिस्ट्रर्ड किया जाएगा। पचमढी क्लब के अंतर्गत वर्ष भर एडवेंचर की, टूरिज्म की, साहसिक खेलों की, टूर्नामेंट की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। बताया गया कि पचमढी क्लब कमेटी के चेयर मेन कमिश्नर रहेंगे, सचिव कलेक्टर एवं वाइस प्रेसीडेंट आर्मी के ब्रोगेडियर रहेंगे। क्लब में आर्मी के प्रथम श्रेणी के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी सदस्य होंगे। सदस्यता शुल्क 500 रूपए रहेगा तथा सभी सदस्यों की पहचान एवं पता सहित फोटोग्राफ्स रहेंगे। क्लब की बैठक 3 माह में एक बार आयोजित की जाएगी।
कमिश्नर उमराव ने बताया कि पचमढी क्लब के मेंटीनेंस के लिए एमओडब्ल्यूआर के तहत राशि आवंटित की जाएगी। पचमढी क्लब का भवन अथराईज होगा। लीज साइन होने के बाद भवन आर्मी के नाम होगा। लीज एग्रीमेंट आर्मी के साथ किया जाएगा। बताया गया कि जब भी कोई इवेंट का आयोजन किया जाएगा तो स्थानीय लोगों की मदद ली जाएगी तथा अतिथि सदस्य भी रखें जा सकेंगे। पुलिस महानिरीक्षक श्री जैन ने कहा कि पचमढी में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के प्रशासकों को भी सदस्यता दी जाए।