सिवनीमालवा  :  शनिवार को शासकीय कुसुम स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय  सिवनीमालवा में स्किल आफ व्हील्स कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल रथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश में स्किल मिशन की जागरूकता फैलाने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार तथा नेशनल स्किल डेव्हलपमेंट कारर्पोरेशन के सहयोग से मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्किल ऑन व्हील्स कौशल रथ का कार्यक्रम सभी जिलो में आयोजित किया जा रहा है।

              कुसुम महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला सलाहकार प्रतीक डिमकवार, मृदुल शिवहरे, गणेश कुशवाह, प्रफुल्ल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्रओं को विभिन्न विषयों जैसे - कृषि, ब्यूटी, कस्ट्रंक्शन, डोमेस्टिक वर्क, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, हैल्प कैयर, आईटी रिटेल, सिक्योरिटी, स्पोर्टस इत्यादि में स्किल डवल्पमेंट के बारे में जानकारी दी l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आरके रघुवंशी, डॉ.एके यादव, कुमारी पूजा यादव, डॉ.संगीता मिश्रा, मंजूला भूमरकर एवं समस्त महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।