रेहटी: सिहोर पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एसडीओपी बुधनी मलकीत सिंह के निर्देशन पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत रेहटी पुलिस ने रविवार को थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया l टीम में उप निरीक्षक प्रभात गौड़ आरक्षक बिपिन जाट आरक्षक मनोज यादव टीम में शामिल किया गया रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम नकटी तलाई में अवैध शराब की बिक्री हो रही है l तत्काल उप निरीक्षक प्रभात गौड़ व उनकी टीम ने तत्काल नकटी तलाई जा कर छापामार कार्रवाई की ।छापामार कार्यवाही में नकटी तलाई में आरोपी रामकिशन उर्फ मरू पिता श्यामलाल निवासी नकटी तलाई को पकड़ा l आरोपी के उसके कब्जे से 5 पेटी देशी शराब प्लेन, 38 क्वार्टर देसी मसाला, कुल मिलाकर क्वार्टर की संख्या 288 क्वार्टर आरोपी के पास से जप्त की गई l शराब 51.82 लीटर जिसकी कीमत 17280 रुपए बताई जा रही है । आरोपी को रेहटी थाने लाया गया जिस पर आरोपी पर धारा 34 (2) अबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई आरोपी को बुधनी न्यायालय पेश किया गया।
लगातार क्षेत्र में बेची जा रही थी अवैध शराब
पुलिस को काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि ग्राम नकटी तलाई मैं अवैध शराब शराब का कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा है l लेकिन आरोपी चालक होने के कारण हर बार पुलिस की कार्यवाही से पहले ही बच निकलता था l लेकिन रविवार को की गई कार्यवाही में आरोपी पुलिस से नहीं बच पाया और उप निरीक्षक प्रभात गौड़ की सूझबूझ के चलते भारी मात्रा में आरोपी के पास से शराब जप्त की गई l