इटारसी: पत्रकार भवन में अहिरवार समाज संघ जिला होशंगाबाद के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन रखा गया l संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में अनेक सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने को लेकर रहा l समाज में दबे कुचले लोगों पर दिन-प्रतिदिन हो रहे हैं अन्याय व अत्याचार अब सहन नहीं करेंगे और एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे l समाज के बच्चों पर शिक्षा के अधिकार को लेकर हो रहे भेदभाव पूर्ण बर्ताव के खिलाफ भी अन्याय अत्याचार के खिलाफ भी कंधे से कन्धा मिलाकर आवाज उठाएंगे l

विचार विमर्श के साथ अहिरवार समाज संघ द्वारा जिला अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया एवं सामाजिक संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी तमाम बातें रखी गई  l

संभागीय प्रवक्ता- दशरथ चौधरी

अहिरवार समाज संघ- होशंगाबाद