निमसाड़िया: रविवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग घर से दिवलाखेड़ी स्थित बगीचे में करौंदा तोड़ने के लिए निकला अजय फिर घर वापस नहीं पहुँच पाया l अजय की रहस्यमयी मृत्यु के 13 दिन बीतने के बाद भी देहात थाने के जांच अधिकारी अजय की पीएम रिपोर्ट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मशवरा करने की बात कह रहे हैं l शायद पुलिस भी अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच पाई है l अजय की हत्या या आत्महत्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं l क्योंकि बगीचे में पुलिस को जिस जगह अजय की डेडबॉडी मिली है वहां फांसी पर लटककर आत्महत्या करना सभी की समझ से परे है l

                        रहस्यमयी मौत के पीछे कहीं प्रेम-प्रसंग तो नहीं ?

                आपको बता दें कि अजय की रहस्यमयी मृत्यु से बीते सोमवार को उसके मकान का गृहप्रवेश था जिसके चलते अजय की भुआ की लड़की (परिवर्तित नाम) लीला भी मामा के घर पर आई हुई थी l जो अजय के साथ घटी घटना के तीन दिन बाद उसके घर वापस रायपुर भी चली गई l अजय की माँ ने बताया दोनों के बीच काफी गहरा लगाव था l निमसाड़ीया आने के बाद लीला का मोबाईल बंद होने की वजह से लीला ने उसकी सिम अजय के मोबाईल itel  की-पैड में लगा रखी थी l जब तक रही उसी मोबाईल से लीला बातचीत और एस.एम.एस. करती रही l अजय की माँ का कहना है किसी RK नाम से सेव नम्बर से घटना वाले दिन भी लीला की काफी बातचीत हुई है l  

                अजय के घर वालों का कहना है कि अजय लीला को बहुत चाहता था दोनों के बीच काफी लगाव था l लेकिन लीला के वापस जाने के बाद अजय के मोबाईल इन-बाक्स में कुछ smsतुम मेरी कब्र पे रो, आज नींद नहीं आ रही, तुम्हारे प्यार की द, वहां क्या हुआ, जानकारी के मुताबिक ये smsइटारसी के RK से हो रही बातचीत के सामने आ रहे हैं l हालाँकि और भी कई मोबाईल नम्बर्स हैं जिनपर sms से बातचीत हुई है l अब देखना यह है आखिर अजय की रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस किस निष्कर्ष पर पहुँचती है l