केरल : राज्य पर आई कुदरत की सबसे बड़ी तबाही में अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है l शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंचे और उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा भी किया l इस बीच राज्य में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है l 

        पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि प्रारंभिक मूल्यांकन के अनुसार केरल को 19,512 करोड़ का नुकसान हुआ है l केंद्र सरकार ने केरल के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के का ऐलान किया है l इसकी घोषणा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान की गई है l केरल सरकार ने केंद्र से 2000 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की थी l प्रदेश सरकार ने बाढ़ में 20 हजार करोड़ की तबाही की आशंका जताई है l