होशंगाबाद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके चतुर्वेदी ने जिले में अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन, स्कूल एवं छात्रावासों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अन्य विभागों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम जहां जीवन रक्षक औषधी एवं एम्बूलेंस उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है वहां जीवन रक्षक औषधी एवं एम्बूलेंस के साथ ड्यूटी लगाने के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक होशंगाबाद को अधिकृत किया है।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि होशंगाबाद धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है जिसके चलते समय समय पर विश्व एवं राज्यस्तरीय अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन होता रहता है। स्कूल एवं छात्रावासों में तथा एनसीसी शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। अन्य विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्हें चिकित्सा, पैरामेडीकल स्टाफ, जीवन रक्षक औषधी एवं एम्बूलेंस उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है। यहां संपूर्ण व्यवस्था अब सिविल सर्जन द्वारा की जाएगी।
सिविल सर्जन को जीवन रक्षक औषधी एवं एम्बूलेंस उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत किया गया है। सिविल सर्जन जिले की किसी भी स्वास्थ्य संस्था से किसी भी चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ, एम्बूलेंस की ड¬ूटी लगा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।