नई दिल्ली : भारत के कालजयी राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार को दिल्ली के एम्स में शाम 5.05 बजे आखिरी सांसें ली. बुधवार से ही नेताओं का एम्स में तांता लगा हुआ था l खुद प्रधानमंत्री दोनों दिन वाजपेयी की सेहत की जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे थे l 

बीजेपी मुख्यालय में रखा है पार्थिव शरीर - 

         उनका पार्थिव शरीर अब भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय लाया गया है, यहां एक बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. जिसके बाद यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी l  शाम चार बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा l 

         आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है l  इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों ने एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है l