रेहटी- ग्राम मकोडिया कीर में मुख्यमंत्री के बड़े पुत्र कार्तिकेय का स्वागत भव्य रुप से किया गया l कार्तिकेय का स्वागत मां नर्मदा स्वच्छता सांस्कृतिक समिति मकोडिया कीर द्वारा किया गया l मां नर्मदा स्वच्छता समिति के अध्यक्ष रामबती नायर के द्वारा चिरंजीवी कार्तिकेय का फूल माला, शाल, श्रीफल से स्वागत किया गया l
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत प्रतिनिधि मेहताब सिंह सोलंकी, नीरज सिंह भाटी लिखीराम यादव, सरदारी लाल नागर, रमेश तिवारी, वंशी राठौर, रेखाबाई, मंजू भाई भागचंद नायर, मुकेश नायर, स्वदेश नायर, अनसूया नायर सहित समिति की सैकड़ों महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई ।