नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं l उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेता उन्हें देखने पहुंचे और डॉक्टरों से हालात की जानकारी ली. देश भर से सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं l उनके नजदीकी रिश्तेदारों को ग्वालियर से दिल्ली लाया गया है l 

             जानकारी के अनुसार बीजेपी ने देश भर में अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. 18-19 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक भी टल सकती है l  बीजेपी मुख्यालय से बैठक के लिए फूलों से सजावट की गई थी, जिसे हटा लिया गया है l 

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कुछ ही देर में एम्स पहुंचने की बात कही जा रही है. एम्स के पास कृष्णा मेनन रोड पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है l  अटल को एम्स में फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है l पिछले 36 घंटे में उनकी हालत और ज्यादा खराब हुई है l पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने के लिए आज सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू AIIMS पहुंचे l  इसके अलावा सत्तापक्ष और विपक्ष के तमाम नेता ट्वीट कर वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं l