होशंगाबाद : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश के विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीताशरण शर्मा ने जिले के उन अधिकारी एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। डॉ.शर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर प्राचार्य श्रीमति साधना बिलथरिया, प्राचार्य शोभापुर आरबी गौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ.शर्मा ने अटल बाल पालक डीएस दांगी, पर्यवेक्षक आईसीडीएस श्रीमति श्वेता पटवा, भृत्य ओमकार सरियाम, सहायक ग्रेड 3 सौरभ कुमार साहू, हिरण्यगर्भा मातृ मुस्कान अभियान में जिला आयुष विभाग की टीम द्वारा उल्लेखनीय भूमिका निर्वहन पर डॉ. गिरीराज व्यास, डॉ.रेखा सिंह, डॉ.कांति बाथम, आशा कार्यकर्ता कामती श्रीमति पूजा उईके, आशा कार्यकर्ता मटकुली श्रीमति लक्ष्मी कहार, शैलेन्द्र शुक्ला, मनीष कुमार शकरगाये, परियोजना अधिकारी बाबई श्रीमती वीणा बोरासी, पर्यवेक्षक श्रीमति अनामिका छारी, पर्यवेक्षक श्रीमति मंजुलता लवानिया, नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा के अंतर्गत पौधे लगाने पर पौध रक्षक भारत सिंह, भाईजी अहिरवार, रूपसिंह केवट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई पूनम दुबे, सिवनीमालवा श्रीमति रीना चौहान, सचिव ग्राम पंचायत धानसी ओमप्रकाश भदोरिया, प्रस्फुटन समिति हासलपुर के अजय मीणा, बीज संग्राहक गजेन्द्र ठाकुर, यतीश महर्षि, कम्प्यूटर आपरेटर अंकुर श्रीवास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. शर्मा ने कानून व्यवस्था एवं अपराधो पर प्रभावी नियंत्रण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एसडीओपी पिपरिया श्री रणविजय सिंह कुशवाह, यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, सशक्त अभियोजन प्रस्तुतीकरण करने वाले केपी अहिरवार, विक्रम चौधरी को सम्मानित किया।
डॉ. शर्मा ने सनसनीखेज अपराधो के खुलासा एवं अवैध शराब वारंटी की प्रभावी तामीली हेतु निरीक्षक प्रवीण कुमरे को, अपराध पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी देहात आशीष पवार को, थाना प्रभारी इटारसी विक्रम रजक , थाना प्रभारी कोतवाली अनूप नैन को सम्मानित किया।
डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में उल्लेखनीय कार्य करने पर सहायक संचालक कृषि योगेन्द्र बेड़ा, रिसर्च तथा एमएससी के सर्वाधिक विद्यार्थियो द्वारा बीयू में प्रथम व अन्य स्थान दिलाने का सराहनीय कार्य करने पर सहायक प्राध्यापक बीएस आर्य को तथा प्रदेश में सर्वाधिक विद्यार्थियों का जॉब प्लेसमेंट कराने का सराहनीय कार्य कराने वाले सहायक प्राध्यापक आलोक मित्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नर्मदा और उसके घाटो पर शोध करने एवं उसपर पुस्तक लिखने पर श्रीमति नंदा सिंह ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ.शर्मा ने डोलरिया ब्लॉक को मलेरिया मुक्त कराने पर डॉ.चंदन चावड़ा को, 64 वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 8 साल बाद नर्मदापुरम् संभाग को स्वर्ण पदक दिलाने का सराहनीय कार्य करने पर कुमारी युविका पटेल को, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती सविता मालवीय को, सत्कार शाखा में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री अरूणदीप छारी को, जनभागीदारी से विद्यालय के बच्चो के बैठने एवं मध्यान्ह भोजन हेतु बेंच डेस्क निर्माण करने पर अध्यापक टेकरीपुरा श्री संतोष सिंह यादव को, परियोजना अधिकारी श्रीमति सुरेखा सोनवलकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति पुष्पा चौरे, परियोजना प्रबंधक आशीष शर्मा, नगर पालिका अधिकारी श्री अमरसत्य गुप्ता, पीसीओ श्री राजू रेकवार, प्राचार्य बघवाड़ा श्री केके चौधरी, प्राचार्य तवा नगर श्री सिद्धार्थ मित्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष बाथम, भृत्य कमल किशोर यादव, चौकीदार मंगलसिंह जाटव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।