इटारसी: आजादी के पर्व पर तिरंगे को दी जाने वाली सलामी से पहले नगर के रेल्वे स्टेशन,बस स्टैंड सहित होटलों व लॉजों में पुलिस की संयुक्त सघन चेकिंग जारी रही l पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे आपरेशन 72 घंटे के तहत आज इटारसी पुलिस ने Grp,Rpf,bds टीम होशंगाबाद के 50 अधिकारीयो एवं जवानो के साथ संयुक्त पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया। नगर के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड के बाहरी एवं अंदरूनी स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाकर यात्री प्रतीक्षालय एवं सभी 7 प्लेटफ़ार्म शीट ट्रेने चेक की गयी।
चेकिंग के दोरान Dsp रेल अजय संग़र ,टीआई सिटी विक्रम रज़क, टीआई Grp इटारसी बी एस चौहान, टीआई Rpf एस पी सिंह, bds प्रभारी महावीर बिष्ट अपने स्टाफ़ के साथ शामिल रहे।