रेहटी: अमेरिका से अच्छी सड़कें देखना है तो मुख्यमंत्री के विधानसभा के ग्राम नीनौर में आकर देखिये सड़क की हालत इतनी खराब की निकला दूभर है l  मुख्यमंत्री झूठ बोलने में माहिर है प्रदेश देश तो क्या विदेश में भी जाकर झूठ बोलते है । दूसरे प्रदेशों में जाकर बोलते है की भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में किसान को बारह सौ रुपये में साल भर बिजली देती है जबकि यह झूठ है । बुधनी विधान सभा के कितने बेरोजगारों को इन 15 वर्षों में रोजगार मिला । किसानी को लाभ का धंधा बनाने की बात कहते थे ओर किसानी को घाटे का धंधा बना दिया उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे है किसानों को भावाँतर के भंवर में फंसा दिया। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है ।

                       वास्विक विकास देखना है तो प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में जाकर देखिये । हम सब कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जनहित की बात करनी है बुधनी विधानसभा और प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है l यह बात बुधनी ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष ओर कॉंग्रेस नेता केशव चौहान ने बुधनी विधान सभा के ग्राम जहाजपुरा एवं नीनौर में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एवं जनसम्पर्क के दौरान कहीं ।
                        बुधनी ब्लॉक के बाँया मंडलम में जहाजपुरा एवं नीनौर सेक्टर में पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें बीएलओ पोलिंग बूथ कमेटियों को उनके कार्यों से अवगत कराया । जिसमें 21अगस्त तक मतदाता सूची में गलत नाम हटवाना ओर छूटे नाम जुड़वांना ' पन्ना प्रभारी बनाना 'मतदाताओं से सतत सम्पर्क बनाये रखना एवं गांव के जनहित के मुद्दे उठाना प्रमुख है ।
बैठक एवं जनसम्पर्क में ब्लॉक कॉंग्रेस बुधनी केशव चौहान, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर, नागर बायां मंडलम अध्यक्ष राधेकिशन नागर, सेक्टर अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अभिषेक नागर,आईटी सेल समन्वयक केशव चौहान, जिला उपाध्यक्ष मंगलसिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रेम गुप्ता, किसान कॉंग्रेस प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा, गुलाब सिंह नागर भैयालाल कीर, इसरार मोहम्मद, गणेशराम मेहरा, शैतान सिंह, दयाराम ,रमेश शुक्ला, ललित पटेल, रामदीन कीर, संतोष गौर, शुभम गौर, रज्जू गौर, सहित कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।