रेहटी :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजनाओं के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश में करोड़ों रुपए की सौगात दे रहे हैं और कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा लेकिन उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मांजरकुई में रोड निर्माण में भारी भ्रष्टाचार है। जहां पर कीचड़ मचा हुआ है वहीं पर रोड बनाया जा रहा है l

         यह रोड कहां तक टिकेगा यह सोचने का विषय है l यह रोड कौन बना रहा है इस बात का पता सचिव की मानें तो सरपंच प्रतिनिधि को भी नहीं मालूम l एक और ग्रामपंचायत सरपंच प्रतिनिधि कह रहा है कि रोड का निर्माण एक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा है जबकि ग्राम पंचायत सचिव  का कहना है कि रोड का निर्माण ग्राम पंचायत स्वयं कर रही है जिसके बाद ग्राम पंचायत सचिव से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है l रोड निर्माण में डस्ट का उपयोग भी किया जा रहा है l जबकि नियम के मुताबिक सीसी रोड पर डस्ट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए l अगर कोई करता है तो सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है l लेकिन इस ओर भी कोई ध्यान या नियम के मुताबिक कोई कार्यवाही ना होना भी समझ से परे है l जब सचिव महोदय से बात हुई तो उन्होंने कहा हमारे गांव में मजदूर ही नहीं है l एक कहावत बुधनी विधानसभा में चरितार्थ होती हुई दिखाई दे रही है दाल में कुछ काला है लेकिन ग्राम पंचायत मांजरकुई मैं पूरी दाल ही काली है l 

क्या कहना है इनका - हमारे द्वारा यह निर्माण का ठेका मालीवाया निवासी अब्दुल्ला खान को  दे दिया गया उनके द्वारा रोड पर कोपरा भी डाला गया है।

मोहम्मद शफी खान
सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मांजरकुई