केरल :  बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है l बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है तो कई जगह भूस्खलन हुआ है l बारिश के कारण अब तक यहां 26 लोगों की मौत हो चुकी है l  केरल के मुन्नार के एक रिजॉर्ट में 20 विदेशी  सैलानियों समेत कुल 60 लोग फंस गए हैं l 

        बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से रिजॉर्ट जाने वाले सारे रास्ते बंद हो गए हैं l शुक्रवार को ही इडूकी के चेरुथोनी डैम के पांच और गेट खोल दिए गए हैं, जिसके कारण आस-पास के गांवों में और भी हालत खराब हो सकती हैl 

       शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारी बारिश से प्रभावित केरल को केंद्र की ओर से हर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा l केरल के कुछ सांसदों ने आज इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी l लोकसभा में शून्यकाल के दौरान केरल से ताल्लुक रखने वाले सदस्यों ने बारिश से हुए जानमाल का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की l