पवारखेड़ा :  जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेडा में क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ एवं उडीसा राज्यों से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, फुलबनी, सुंदरगढ, बस्तर, कटक, रायपुर एवं रायगढ संकुल के लगभग 450 खिलाडी सम्मिलित हो रहे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम होशंगाबाद की प्राचार्य श्रीमती किरण शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ह्मदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज साहू उपस्थित रहे।

            विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील चंसोरिया ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि खेल एवं खेल भावना विद्यार्थी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में स्व अनुशासन एवं पारस्परिक सहयोग की भावना का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. साहू ने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के श्रेष्ठ विद्यालयों में से है जहां विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास का अवसर प्राप्त होता है।

            प्रभारी प्राचार्य चंसोरिया ने अपन उद्बोधन में प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु खेल शिक्षक दिनेश कुशवाह एवं शिक्षिका श्रीमती रेनू सिंह को अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस नकबी द्वारा किया गया।