निमसाड़िया: संभागीय मुख्यालय से सटे ग्राम निमसाड़िया से लगभग 3 किमी दूर रविवार की शाम कक्षा 12 वी के छात्र अजय कहार की लाश खेत मे मिलने की खबर ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है l सूचना मिलने के बाद देहात पुलिस देर शाम तक घटना स्थल पर पहुंची तब तक गांव के भी काफी लोग इकट्ठे हो चुके थे l सूत्रों की माने तो घटना वाले दिन अजय सुबह 9:30  बजे के करीब घर से करौंदा तोड़ने के लिए बगीचे का कहकर निकला था लेकिन फिर वापस घर लौटकर नहीं आया l वह अपने साथ एक प्लास्टिक की खाली बोरी भी लेकर गया था पुलिस को बोरी और चप्पल अजय की डेडबॉडी के नजदीक ही घांस पर पड़ी हुई मिली है ।

                 जानकारी के मुताबिक जिस जगह अजय मृत अवस्था मे मिला वह दिवलाखेड़ी क्षेत्र बताया जा रहा है l जहाँ मृतक के परिवार वालों की जमीन है उसी खेत में करौंदा,नीबू, जाम का बगीचा भी है परन्तु खुद के ही बगीचे में करौंदे के पेड़ के नीचे अजय की दर्दनाक मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है । ग्रामीणों का कहना है कि अजय के मुंह पर प्रहार किया गया होगा क्योंकि उसके दांत मुंह के अन्दर धंसे हुए थे मुंह में खून था l गले में कार्टून बांधने वाली प्लास्टिक की तांत का फंदा बंधा था, गर्दन के पीछे गठाने लगी हुई थी l मामले को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं l फिलहाल हर पहलू पर पूरी गंभीरता से देहात पुलिस मामले की जाँच कर रही है पी.एम.रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।