विदिशा पठारी तहसील के ग्राम रामगढ और पटरा में अवैध उत्खनन संग्रहित लगभग 50 ट्रक फर्सी पत्थर को आज राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम के सामने नष्ट किया गया है। टीम में एसडीएम, तहसीलदार, टीआई, मायनिंग इंस्पेक्टर शामिल थे। जिला खनिज अधिकारी श्री आरके परमार ने बताया कि अवैध उत्खनित गड्ढो को जेसीबी मशीन से भरवाने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक फर्सी पत्थर को जप्त कर पठारी थाने में रखवाने की कार्यवाही की गई है।
अवैध संग्रहित फर्सी पत्थर का विनिष्टीकरण -