मुंबई : सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने महाराष्ट्र बंद बुलाया है l मराठी क्रांति मोर्चा समेत कई संगठनों के बंद के कारण पूरे राज्य में सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता किया गया है l
गौरतलब है कि मराठा संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले महीने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी नजर आई थी l इसी कारण सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है l पुणे के 7 जिलों में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है l इसके अलावा पुणे में बस सर्विस भी बंद है l