नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए आज मतदान हुआ l एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह को इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है l हरिवंश सिंह जेडीयू से राज्यसभा के सांसद हैं l उन्होंने विपक्ष की ओर से कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात दी l हरिवंश के पक्ष में कुल 125 वोट पड़े तो वहीं बीके हरिप्रसाद के पक्ष में कुल 105 वोट पड़े l
राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने जैसे ही हरिवंश सिंह की जीत का ऐलान किया तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनकी सीट पर जाकर बधाई दी l विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी उन्हें जीत की बधाई दी और मिलकर जनता के मुद्दों पर साथ काम करने की अपील की l एनडीए के पास बहुमत का आंकड़ा कम था, लेकिन अंतिम मौके पर कुछ दलों ने एनडीए को समर्थन करने का ऐलान किया जिससे पूरा खेल ही पलट गया l
प्रधानमंत्री ने दी बधाई -
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए उपसभापति चुनाव के नतीजों के बाद कहा कि अगस्त क्रांति में बलिया की बड़ी भूमिका थी l हरिवंश भी उसी बलिया से आते हैं l पीएम मोदी ने अरुण जेटली के राज्यसभा में वापस आने पर भी बधाई दी l PM ने कहा कि हरिवंश सिंह कलम के धनी हैं, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बढ़िया काम किया l