होशंगाबाद : जिला चिकित्सालय में 10 अगस्त को प्रात: 11 बजे से ई-हॉस्पिटल एवं सिटी स्केन जाँच का शुभारंभ म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता होशंगाबाद नरसिंहपुर सांसद राव उदय प्रताप सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष कुशल पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी उपस्थित रहेंगे। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर डेहरिया ने सभी संबंधित को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
होशंगाबाद : ई-हॉस्पिटल एवं सिटी स्केन जाँच का शुभारंभ 10 अगस्त को