होशंगाबाद :  म.प्र. मानव अधिकार आयोग 10 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष होशंगाबाद में मानवाधिकार हनन के मामलों की सुनवाई करेगा। सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य श्री मनोहर ममतानी तथा सरबजीत सिंह मौजूद रहेंगे।

               मानवाधिकार हनन की घटनाओं के पीड़ितों को सहजता से न्याय सुलभ कराने के लिए जिला स्तर पर मानवाधिकार हनन के मामलों की सुनवाई की जा रही है। आयोग द्वारा चिन्हित प्रकरणों में आवेदक सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना पत्र भेजे जा रहे हैं ताकि सुचारू रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इस सुनवाई मे जिले का कोई भी मानवाधिकार हनन से पीडित व्यक्ति नवीन आवेदन भी कर सकेगा।