मरवाही: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब गरीब तबके के लोगों को मिलने लगा है l मरवाही में अभी तक 4200 मकान बनने थे जिसमें 92% काम हो चुका है कभी कच्चे मकानों में रहकर पक्के मकानों का सपना देखने वाले गरीब तबके के लोग अब खुद का पक्का मकान बनाकर बेहद खुश हैं। हितग्राहियो में मकान बनाने हेतु विशेष रुचि देखी जा सकती है जिनका मकान बन चुका है उनमें उत्साह देखने को मिल रहा है पहले लोगो के पास कच्चा मकान था जिसमे बरसात के दिनों में घर गिरने और छत से पानी टपकता था साथ ही सांप बिच्छू जैसे जहरीले जीव जन्तु भी आसानी से घर मे घुस जाते थे जिससे आय दिन घटनाये होती रहती थी पर अब पक्के घर मे इससे छुटकारा मिल गया है l वहीं कुछ हितग्राहियों का कहना है कि पहले उनके पास रहने के लिए घर के अलावा रोजगार की समस्या भी थी लेकिन आवास मिलने से छोटी दुकान भी खोल ली गई  हैं जिससे उनकी आवास और रोजगार दोनो ही समस्याएं खत्म हो गई है l 

 मरवाही से...

सुनील सिंह परिहार की रिपोर्ट