इटारसी: ट्रेन जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचे इससे पहले ही अनगिनत अवैध वेंडरों द्वारा ट्रेन की बोगियों में पर्चे बटना शुरू हो जाते हैं l ट्रेनों में अवैध रूप से खाना बेचने के इस कारोबार में नगर के 15 से 20 होटल मालिक व उनके कई अवैध वेंडर सक्रीय है l दरअसल दूषित तथा घटिया क़िस्म का खाना बेच कर ये लोग तो मोटी रकम कमा लेते है पर आये दिन उन रेल यात्रियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है जो परदेसी होते है l दूर दराज की यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा मजबूरी वश इन नरपिशाचों द्वारा बेंचे गए घटिया खाने की शिकायत इटारसी थाने में नही पहुँच पाती l
गौरतलब रहे कि इस गोरखधंधे में खंडवा,भोपाल,जबलपुर तथा बैतूल से अबैध बेंडर खाने के पर्चे बांटते हुए ऑर्डर उनके आकाओं को देते है। और पर्चे बांटकर खाना बेचने पर होती है रंजिश फिर चलते है चाकू। इसी गोरखधंधे के चलते पिछले वर्षों में कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो इस गोरखधंधे की काली कमाई से जीआरपी और आरपीएफ को भी मोटी रकम प्राप्त हो रही है । या यूँ कहें कि ट्रेन में सुविधा के नाम पर रेलवे को अब यात्रियों की परवाह नहीं l