रेहटी /नसरूल्लागंज : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी परेशान है l भाजपा सरकार किसान विरोधी है किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है l किसान को भाबाँतर के भंवर में फंसा दिया है l  मध्य प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार बनते ही सभी किसानों के कर्जे माफ कर दिये जायेंगे ।

        यह बात जिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष हरगोविंद दरबार ने किसान एवम कॉंग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में निपानिया में कहीं । नसरूल्लागंज ब्लॉक के निपानिया ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश राजपूत, मलखान चंद्रवंशी, केलाश यादव, प्रताप यादव, गब्बु भारती, सोनू श्रीवास्तव, अर्जुन शर्मा ,सुमेर सिंह, कमल सिंह, राजाराम ठाकुर सहित कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित l