नई दिल्ली : राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव का ऐलान कर दिया गया है l राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज सदन को बताया कि 9 अगस्त सुबह 11 बजे उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा l इस तरह से मॉनसून सत्र के समाप्त होने से एक दिन पहले राज्यसभा के उपसभापति को चुना जाएगा l
राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल इस साल के जून के महीने में पूरा हो गया है l राज्यसभा के सभापति ने इस मॉनसून सत्र में चुनाव कराने की घोषणा की है l सत्र 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है l ऐसे में उपसभापति के चुनाव के लिए 9 अगस्त का दिन तय किया गया है l
जानकारी के अनुसार बीजेपी राज्यसभा के इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती है l वहीं, उसे रोकने के लिए कांग्रेस बाकि विपक्ष के साथ मिलकर संयुक्त उम्मीदवार उतारने का मन बना रही है l
बीजेपी की तरफ से खबर है कि बीजेपी उपाध्यक्ष और राज्यसभा में पार्टी के नेता प्रसन्ना आचार्य को उपसभापति के लिए मैदान में उतारा जा सकता है l राज्यसभा में 245 सदस्य हैं l ऐसे में राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव जीतने के लिए 122 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी l
बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस समेत विपक्ष ने आम सहमति से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है l बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस विपक्ष के किसी भी उम्मीदवार को समर्थन कर सकती है l इसके लिए संयुक्त विपक्ष नामांकन करने के लिए सोच रहा है l
जानकारी के अनुसार राज्यसभा में उपसभापति के लिए बीजू जनता दल या फिर टीएमसी अपना उम्मीदवार उतार सकती हैं l मौजूदा समय बीजेडी के पास राज्यसभा में 9 सदस्य हैं l जबकि टीएमसी के पास 13 राज्यसभा सदस्य हैं l