होशंगाबाद :  सुकन्या समृद्धि योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामों में उन दंपत्तियों की 2 बालिका होने पर उन बालिकाओं के खाते डाकघर में खुलवाए जा रहे हैं ताकि उन बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।

               होशंगाबाद विकासखण्ड के ग्राम रैसलपुर में 0-10 वर्ष की आयु की शत प्रतिशत बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते पोस्ट ऑफिस रैसलपुर में खोले गए हैं। रैसलपुर में 179 बालिकाओं के खाते खोले गए हैं। इसी क्रम मे केसला के ग्राम पथरोटा में एवं गोचीतरोंदा में कुल 29 बालिकाओं के खाते खोले गए हैं। छीतापुरा में 44 बालिकाओं के, अमराई में 15 बालिकाओं के एवं हाथीखेडा में 30 बालिकाओं के खाते डाकघर में खुलवाए गए हैं। उसके अलावा संपूर्ण जिले में 860 डॉटर्स क्लब बनाए गए हैं। इन क्लब की सदस्यता 2 पुत्रियों वाले दंपत्तियों को दी गई है। ऐसे दंपत्तियों को गौरव प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए है।