होशंगाबाद :  विधानसभा निर्वाचन 2018 को संपन्न कराये जाने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार कर सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन करने हेतु कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज आयोजित किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य कुमार रिछारिया ने समस्त विभाग प्रमुख एवं समस्त संकुल प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि सूची अनुसार क्रमांक 1 से लेकर क्रमांक 100 तक के कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

               सूची क्रमांक 101 से लेकर सूची क्रमांक 200 तक के अधिकारियों का प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से सायं 4 बजे तक तथा सूची क्रम 200 से सूची क्रमांक 250 तक के कर्मचारियों का प्रशिक्षण सायं 4 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मनीष गुणवान द्वारा प्रदान किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशिक्षण के दौरान अपने विभागीय कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।