नई दिल्ली : साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है l जानकारी के अनुसार महागठबंधन ने प्रधानमंत्री के चेहरे के बिना लोकसभा चुनाव में उतरने की रणनीति बनाई है l
जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव जीतने और सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने दो चरणों में अपना फॉर्मूला तैयार किया है l इसके तहत पहले चरण में कांग्रेस सभी दलों के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को हराने की रणनीति अपनाएगी l फिर दूसरे चरण में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर फैसला लिया जाएगा यानी महागठबंधन का पीएम कौन होगा, यह चुनाव नतीजे आने के बाद ही तय होगा l