होशंगाबाद :  शनिवार को कृषि उपज मंडी होशंगाबाद में जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिले के 416 दिव्यांगजनों को यात्री बस के किराये में 50 प्रतिशत छूट से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा मंच से 5 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। शेष प्रमाण पत्र विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किए जाएंगे।