भोपाल: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पूर्व सलाहकार और पार्टी के पीएसी टीम की सदस्य व शिक्षाविद् आतिशी दो दिवसीय दौरे पर 4 जुलाई को भोपाल पहुंच रही है। शिक्षाविद् आतिशी आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित आप शिक्षा संवाद में शिरकत करेंगी। इसके बाद राजधानी के कई विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान शिक्षाविद् आतिशी मध्यप्रदेश में बिगड़ती शिक्षा की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से चर्चा करेगी। 


                       आपको बता दें कि शिक्षाविद् आतिशी परिवर्तन की लड़ाई में सहयोग देने के लिए भोपाल दौरे पर आ रही है। वे 4 जुलाई को शाम 7 बजे उत्तर विधानसभा में शाहजहानाबाद कम्युनिटी हाल, इस्लामी गेट के पास आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगी l दूसरे दिन दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया के साथियों से संवाद करेंगी। इसके बाद आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित आप शिक्षा-संवाद में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगी। अंत में शाम 6:30 बजे मध्य विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। 


मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश