नरसिंहपुर : मप्र के पर्यटन स्थलकला एवं संस्कृति, शिल्प, प्राकृतिक परिवेश के पश्नों पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2018 शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में सम्पन्न हुई। इसमें 75 शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के 225 प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा में भाग लिया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 6 विद्यालयों को मल्टी मीडिया क्विज के द्वितीय चरण में सम्मलित किया गया। मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। डीटीपीसी नरसिंहपुर के द्वारा आयोजित मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता आयोजन में प्रदेश के आयुष, कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटैल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहबर्धन किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये।
 
           कार्यक्रम में सुनील कोठारी, डॉ. अनंत दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी जेके मेहर, परियोजना अधिकारी अनिल पटैल, जनअभियान के जयनारायण शर्मा उपस्थित थे। मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर एलईडी स्क्रीन पर 8 राउंड की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मप्र पर्यटन के वीडियो, सिनेमा, विज्ञापन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने में विद्यार्थियों का उत्साह देखा गया।
   
         क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान न्यूएज पब्लिक स्कूल गाडरवारा के प्रियम इंदुरख्या, अक्षय शर्मा, अनुराग साहू, द्वितीय स्थान शासकीय बालक उमावि आमगांवबड़ा के निखिल कौरव, अभिषेक वंशकार, बबलू कुशवाहा, तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के आदित्य लोधी, अथर्व तिवारी, मानस नेमा, चतुर्थ स्थान पर शासकीय कन्या उमावि आमगांवबड़ा की कंचन तिवारी, कुंती लोधी, अर्चना कुशवाहा, पंचम स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव के विकास पटैल, अंकित पटैल, उदित साहू तथा छटवां स्थान न्यूएरा पब्लिक स्कूल गाडरवारा के सागर शर्मा, आयुष कौरव व यश शर्मा रहे।
 
         राज्य मंत्री श्री पटैल और अन्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं कूपन प्रदान किये गये। प्रथम तीन विजेता टीमों को टूरिज्म बोर्ड की ओर से मप्र में किसी भी टूरिज्म की होटल में 3 दिन व दो रात, तीन उपविजेता टीमों को दो दिन व एक रात के रूकने एवं भ्रमण किया जायेगा। प्रथम विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देगी। इस मौके पर उपस्थित सभी दर्शकों ने इस प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी जीडी गढ़ेवाल, क्विज मास्टर डॉ. अशोक उदेनिया, एलएल श्रीवास्तव, बीएन पांडे, विनोद घोशी, सचिन बरसैया, आशीष दुबे, ओपी चौरसिया, एआर राव, रामनरेश रावत, आरपी दीक्षित, अनंद साव, एसडी चड़ार, दिव्या कुजूर, गीता सेन, मधु पटैल, अन्य शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।