नई दिल्ली : सुरक्षा के लिहाज भारत ने गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है l गुरुवार को ओडिशा कोस्ट पर भारत ने बैलेस्टिक मिसाइल शील्ड का सफल परीक्षण किया गया l इस शील्ड की मदद से दुश्मन की किसी भी तरह की मिसाइल को 40 किलोमीटर की रेंज में ही नष्ट कर दिया जाएगा l
एयर डिफेंस के लिहाज से भारत के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है l गौरतलब है कि जिस तरह भारत के पड़ोस में पाकिस्तान और चीन जैसी बड़ी शक्तियां हैं और उनकी टेढ़ी निगाहें लगातार भारत पर बनी रहती हैं l ऐसे में इस तरह का रक्षा कवच मिलना हमारे देश के लिए एक बड़ी कामयाबी है l इस पूरे मिशन को मानवीय हस्तक्षेप के साथ मिशन कंप्यूटर के तहत पूरा किया गया है l इस परीक्षण के दौरान रडार, मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलिमेटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया l